भारत ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में दो खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया। ये दोनों खिलाड़ी तमिलनाडु टीम में एक साथ खेलते हैं।

Advertisement

ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने प्रथम श्रेणी में पदार्पण 2016 में किया था, लेकिन अपने अंतिम 12 प्रथम श्रेणी मैच तीन साल पहले खेले थे। उन्हें अचानक से भारत के लिए टेस्ट खेलने का मौका मिला और वह स्टीव स्मिथ जैसे खतरनाक खिलाड़ी का विकेट लेने में भी सफल रहे।

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने भी तमिलनाडु से 20 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। वह भी चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुने गए। उन्होंने शतकवीर मार्नस लाबुशैन और मैथ्यू वेड के विकेट लिए।

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सुंदर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे हमेशा से लगता है कि मेरी लाल गेंद से क्षमता काफी अच्छी है। मैंने प्रथम श्रेणी स्तर पर काफी गेंदबाजी की है। और चेन्नई में डिविजिन लीग में भी। मैं अपने मौके का इंतजार कर रहा था। बीते कुछ महीनों से मैं यहां हूं और मुझे अपने खेल को बेहतर करने का मौका मिला। सिर्फ ओवरों की संख्या बदली, मैंने तकनीकी रूप से कुछ नहीं बदला।"

सुंदर ने कहा, "अगर आप सभी को देखेंगे तो उन सभी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अच्छा किया है। भारत का प्रतिनिधित्व करना और टेस्ट टीम के लिए अच्छा करना शानदार है। अनुभवहीन खिलाड़ी काफी उत्साहित थे और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हमारे पास अभ्यास करने और अपनी स्किल्स को बेहतर करने का मौका था। हम सभी के लिए यह शानदार मौका है। हम सभी इस मैच को इसी तरह से देख रहे हैं।"

सुदंर ने टेस्ट पदार्पण करने से पहले भारत के लिए 26 टी-20 और एक वनडे मैच खेला था। ऐसी अटकलें थी कि वह चौथा टेस्ट खेल सकते हैं लेकिन कुलदीप यादव के टीम में रहते हुए इसकी संभावना कम लग रही थीं।

Advertisement

लेकिन ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशैन के खिलाफ सफल रहने के कारण टीम प्रबंधन ने सुंदर को मौका दिया।

उन्होंने कहा, "हमारे पास स्मिथ को लेकर प्लान था। लेकिन यह एक अलग मैच है। पिछला मैच अलग था। पूरी स्थितियां अलग हैं। मुझे बार-बार अच्छी गेंदें डालनी पड़ रही थीं ताकि मैं उन्हें आउट कर सकूं, और ऐसा हुआ।"

उन्होंने कहा, "हां, कुछ घबराहट हुई थी, लेकिन इससे ज्यादा यह एक शानदार मौका था। हमारे पास स्मिथ और लाबुशैन के खिलाफ प्लान थे। मैंने जिस तरह से स्मिथ को आउट किया उससे मुझे अच्छा लगा। मेरा पहला विकेट, निश्चित तौर पर शानदार।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार