आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का खराब लगातार जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 34वें मुकाबले में दिल्ली के कप्तान डेवि़ड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आलम ये रहा कि पहले आठ ओवरों में ही दिल्ली ने अपने 5 विकेट गंवा दिए।

Advertisement

इस दौरान दिल्ली ने अपने 3 विकेट तो एक ही ओवर में गंवा दिए। पारी का ये 8वां ओवर हैदराबाद के ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर कर रहे थे और उन्होंने इस ओवर में गजब की गेंदबाजी करते हुए एक के बाद एक, कुल तीन विकेट चटका दिए। सबसे पहले 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर वॉर्नर आउट हुए। वॉर्नर ने रनरेट बढ़ाने की सोची और सुंदर के खिलाफ लेग साइड पर हवाई शॉट खेला लेकिन उनके शॉट में उतनी ताकत नहीं थी कि गेंद बाउंड्री के पार जा पाती और हैरी ब्रूक ने आसान सा कैच पकड़कर दिल्ली के कप्तान को पवेलियन की राह दिखा दी।

Advertisement

इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर सरफराज खान ने भी स्वीप शॉट खेला लेकिन उनका ये स्वीप शॉट उनकी टीम को ले डूबा और भुवनेश्वर कुमार ने आसान सा कैच पकड़कर सरफराज की पारी का अंत किया। इसके बाद आए अमन खान भी जोश में होश गंवा बैठे और चौका लगाने के बाद अपना विकेट फेंक गए। इन तीनों के एक ही ओवर में आउट होने से दिल्ली की टीम पूरी तरह बैकफुट पर चली गई।

दिल्ली की टीम अपने शुरुआती पांच मैच हारकर पहले ही टूर्नामेंट में बैकफुट पर है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस मैच में किस तरह से फाइटबैक करते हैं। अगर वॉर्नर की टीम हैदराबाद के खिलाफ ये मैच भी हार जाती है तो लगभग-लगभग वो प्लेऑफ की रेस से खुद को बाहर कर लेंगे क्योंकि लगातार मैच जीतना इस फॉर्म के साथ दिल्ली के लिए बहुत मुश्किल होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार