आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली। गुजरात की इस जीत में अपना डेब्यू कर रहे ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने भी अहम रोल निभाया और 29 बॉल पर 49 रनों की शानदार पारी खेली।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान सुंदर ने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए और इन दो में से एक छ्क्का तो ऐसा था जिसने फैंस को गाबा टेस्ट की याद दिला दी। अपनी पारी की शुरुआत में तीन सिंगल लेने के बाद, सुंदर ने पावरप्ले के अंतिम ओवर में सिमरजीत सिंह की जमकर सुताई की और उनके ओवर में दो चौके और इतने ही छक्के लगाकर 20 रन लूट लिए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उनके छक्के ने फैंस को 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक गाबा टेस्ट में उनके मशहूर छ्क्के की याद दिला दी।

Advertisement

सुंदर ने सिमरजीत की शॉर्ट गेंद पर फाइन लेग पर एक टांग पर खड़े होकर छक्का लगाया, जो गाबा टेस्ट के पांचवें दिन पैट कमिंस के खिलाफ उनके शॉट से काफी मिलता-जुलता था। ऑलराउंडर ने उस मैच में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की ऐतिहासिक जीत में 82 रन बनाए और चार विकेट भी लिए, जो उनका पहला टेस्ट मैच भी था। सुंदर के छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो सुंदर ने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 56 गेंदों पर 90 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को मुश्किल से उबारा। दुर्भाग्य से वो अपना पहला आईपीएल अर्धशतक बनाने से चूक गए और 49 के स्कोर पर वो डीप पॉइंट पर अनिकेत वर्मा को कैच थमा बैठे। अपनी पारी के बाद, सुंदर ने खुलासा किया कि मुख्य कोच आशीष नेहरा ने उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए प्रमोट किया था और वो इस दुर्लभ अवसर का पूरा फायदा उठाकर खुश हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार