जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली एक रन की हार ने पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल ला दिया है। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम लगभग-लगभग टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर आ गई है। बाबर आजम की अगुवाई वाली इस टीम की जमकर आलोचना की जा रही है और अब इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व महान तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम का नाम भी जुड़ गया है।

Advertisement

वसीम अकरम ने पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल पर बोलते हुए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की जमकर आलोचना की और शोएब मलिक को वर्ल्ड कप की टीम में ना शामिल करने पर भी अपनी नाराज़गी जाहिर की। अकरम के शब्दों से उनकी नाराजगी की हद जानी जा सकती थी। मजे की बात ये रही कि जब अकरम ये सब बातें बोल रहे थे तब शोएब मलिक भी उसी पैनल का हिस्सा बने बैठे हुए थे।

Advertisement

ए स्पोर्ट्स से बात करते हुए अकरम ने कहा, “एक साल से पाकिस्तान, जिसमें हम (मलिक, वकार यूनिस और मिस्बाह उल हक) शामिल थे, जानते थे कि मध्य क्रम थोड़ा कमजोर है। अब ये लड़का बैठा है शोएब मलिक। मैं अगर कप्तान होता, मेरा आखिरी गोल क्या होता, विश्व कप जीतना ही होता ना। अगर उसके लिए मुझे गधे को भी बाप बनाना पड़े तो मैं बनाउंगा क्योंकि मुझे वर्ल्ड कप जीतना है। अगर मुझे शोएब मलिक चाहिए तो मैं मुख्य अध्यक्ष और चयनकर्ता को जाके कहूंगा की अगर मुझे मेरा खिलाड़ी नहीं मिला तो मैं विश्व कप नहीं खेलूंगा। लेकिन ऐसा कोई है ही नहीं। बाबर को और अक्लमंद होना पड़ेगा। ये वो मोहोले की टीम नहीं है मेरा जानने वाला आ जाएगा। अगर मैं होता तो इस लड़के को (मलिक) सबसे पहले मध्य क्रम में शामिल करता।”

अकरम के अलावा बाकी कई पूर्व क्रिकेटर्स भी हैं जो पाकिस्तान के प्रदर्शन से काफी नाखुश दिखे लेकिन अगर आप पाकिस्तान के फैन हैं तो आपको बता दें कि पाकिस्तान अभी भी पूरी तरह से सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुआ है। पाकिस्तान अभी भी अगर अपने बाकी मैच जीत जाता है और दक्षिण अफ्रीका के साथ जिम्बाब्वे भी दो-दो मैच हार जाती है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल तक पहुंच सकता है लेकिन ये सब करने के लिए उन्हें भारत के हर मैच जीतने की कामना भी करनी होगी ऐेसे में आगे क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार