7 फरवरी।  विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सौराष्ट्र को 78 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया।  विदर्भ के 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरुवार को यहां सौराष्ट्र की टीम 127 रन पर ही ढेर हो गई।

फाइनल में विदर्भ की इस जीत में आदित्य सरवटे ने अहम भूमिका निभाई। सरवटे ने दूसरी पारी में 24 ओवर फेंके और छह विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहली पारी में भी 98 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे।

Advertisement

आपको बता दें कि विदर्भ के वसीम जाफर ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वसीम जाफर  रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के दो सीजन में 1000 से ज्यादा रन बनानें का कमाल कर दिखाया है।

Advertisement

साल 2018-19 सीजन में वसीम जाफर ने 11 मैच में 1037 रन बनाए तो वहीं साल 2008-09 के रणजी सीजन में वसीम जाफर ने 10 मैच में 1260 रन बनानें का कमाल किया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार