16 मार्च, विदर्भ (CRICKETNMORE)। 40 साल के वसीम जाफर ने धमाल मचातें हुए अपने फर्स्ट क्लास करियर का 52वां शतक जमाया तो वहीं दोहरा शतक ठोक दिया है।

Advertisement

वसीम जाफर 286 रन बनाकर आउट हुए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में  40 साल की उम्र में वसीम जाफर ने दोहरा शतक जमाने वाले केवल पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

वसीम जाफर ने ईरानी कप के मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनानें वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वसीम जाफर ने इस मामले में मुरली विजय का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

मुरली विजय ने ईरानी कप के एक पारी में 266 रन बनाए थे। इसके अलावा वसीम जाफर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8 डबल सेंचुली लगा चुके हैं।

वसीम जाफर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 18 हजार रन बनानें वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि वसीम जाफर ने 40 साल की उम्र में दोहरा शतक जमाया है। जाफर के अलावा ऐसा कारनामा 4 भारतीय दिग्गज कर चुके हैं। गौरतलब है कि जिन दिग्गजों ने 40 साल की उम्र में दोहरा शतक जमाने का कमाल किया है वो सभी दिग्गजों के नाम बीसीसीआई उन सभी क्रिकेटरों के नाम पर टूर्नामेंट आयोजित कराता है।

ऐसे में अब देखने वाली बात होगी क्या बीसीसीआई वसीम जाफर ट्रॉफी भी भविष्य में कराएगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार