14 मार्च, नागपुर (CRICKETNMORE)। वसीम जाफर के बारे में जितनी भी बातें की जाए वो बेहद ही कम है। वसीम जाफर को भारतीय घरेलू क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर कहा जाता है। 

Advertisement

ईरानी ट्रॉफी में वसीम जाफर ने अपनी बल्लेबाजी से फिर से कमाल कर दिया है। ईरानी ट्रॉफी 2018 में रेस्ट ऑफ इडिया और विदर्भ के बीच खेले जा रहे मैच में विदर्भ की ओर से खेलते हुए वसीम जाफर ने धमाल मचाते हुए अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का 87वां अर्धशतक ठोक दिया है।

इसके अलावा ईरानी कप टूर्नामेंट में लगातार 6 अर्धशतक जमाने वाले जाफर केवल दूसरे बल्लेबाज बन हैं। उन्होंने इस मामले में महान गुडप्पा विश्वनाथ की बराबरी कर ली है। उन्होंने भी इरानी ट्रॉफी में लगातार 6 मैचों में 6 अर्धशतक जमाने का धमाल मचाया था।

इसके अलावा वसीम जाफर ईरानी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज भी। 

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Saurabh Sharma is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार