इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ही इस बहुप्रतीक्षित सीरीज को लेकर गहमागहमी बढ़ चुकी है। हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सपोर्टर बार्मी आर्मी (Barmy Army) ने विराट कोहली को ट्रोल करने की कोशिश की है जिसके बाद भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले जाफर को हाल में ओडिशा क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया है और अक्सर जाफर को भारतीय टीम पर तंज कसने वालों की क्लास लगाते हुए देखा गया है। इस बार जब बार्मी आर्मी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर विराट कोहली की तीरंदाजी करते हुए फोटो शेयर की तो उसका कैप्शन कुछ ऐसा था जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो विराट को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisement

दिलचस्प बात ये थी कि विराट के साथ इस तस्वीर में जाफर भी मौजूद हैं। ये तस्वीर पोस्ट करते हुए बार्मी आर्मी ने कैप्शन में लिखा, 'विराट आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हैं, क्योंकि वो इस समय टोक्यो में तीरंदाजी की तैयारी कर रहे हैं।' बार्मी आर्मी का ये ट्वीट जाफर को पसंद नहीं आया और उन्होंने भी जवाब देने में बिना देरी किए गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म से जुड़ा एक मीम शेयर करके बार्मी आर्मी को करारा जवाब दे डाला।

जाफर ने मीम शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,' बार्मी आर्मी या बार में आर्मी।' जाफर का ये जवाब सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उन्होंने इस ट्वीट को शेयर भी करना शुरू कर दिया। हालांकि, इन सब चीज़ों के अलावा आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज़ 4 अगस्त से होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार