21 नवंबर। घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक बार फिर कमाल कर दिया है।  बड़ौदा के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच मौजूदा विजेता विदर्भ के लिए खेलते हुए शानदार 153 रन की पारी खेली। 

Advertisement

वसीम जाफर ने इस मैच में अपने साथी खिलाड़ी फैज फजल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 300 रन की पार्टनरशिप की।

Advertisement

फैज फजल 151 रन बनाकर आउट हुए। आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी के इतिहास में वसीम जाफर 4 मौकों पर 300 या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप करने में सफल रहे हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान भी इतनी ही मौके पर 300 या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप करने में सफल रहे हैं। वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी करियर में 11000 रन बनानें में सफल हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार