इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के बाद अब तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार रात 10:30 बजे से खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 से उभर चुके हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है। ऐसे में भारतीय टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा। इस मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भारतीय XI का चुनाव किया है। उन्होंने रफ्तार से कहर बरपाने वाले युवा गन गेंदबाज़ उमरान मलिक को टीम में जगह नहीं दी है।

Advertisement

वसीम जाफर ने एक जाने माने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया। जाफर बोले, 'रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे, वह कप्तान हैं। उनके साथ ईशान होंगे, वह अच्छी फॉर्म में हैं। तीन पर दीपक हुड्डा आएंगे, वो भी काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव, पांच पर हार्दिक पांड्या, और छठे नंबर पर दिनेश कार्तिक होंगे।'

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑल राउंडर के तौर पर हर्षल पटेल को भी शामिल किया हैं, जो कि सातवें नंबर पर खेलेंगे। बता दें कि हाल ही अभ्यास मैच के दौरान हर्षल पटेल ने बल्लेबाज़ी करते हुए पचासा जड़ा था। वसीम ने आगे टीम में दो स्पिनर युजवेंद्र चहल और युवा रवि बिश्नोई को चुना है। वहीं दो तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान को जगह दी गई है।

गौरतलब है कि वसीम जाफर ने गन गेंदबाज़ उमरान मलिक को टीम का हिस्सा नहीं बनाया है, लेकिन उमरान इंग्लैंड की उछाल भरी पिचों पर घातक साबित हो सकते हैं। हाल ही में उमरान ने इंडिया के लिए आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दोनों ही मुकाबले खेले थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार