नागपुर, 30 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर के 178 रनों की दमदार पारी की बदौलत विदर्भ रविवार को यहां मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच के पहले दिन मजबूत स्थिति मंो पहुंच गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली विदर्भ की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट के नुकसान पर 389 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

विदर्भ के लिए जाफर के अलावा अथर्व ताइडे ने 95 रनों का अहम योगदान दिया जबकि गणेश सतीश 77 रन बनाकर नाबाद है। मुंबई की ओर से ध्रुमिल मटकर ने तीन और शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट लिया। 

Advertisement

छत्तीसगढ़ के खिलाफ बेंगलुरू में खेल जा रहे ग्रुप-ए के मैच में कर्नाटक ने भी पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए हैं। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की टीम के लिए सबसे अधिक रन देगा निश्चल (107 नाबाद) ने बनाए जबकि कृष्णमूर्ती सिद्धार्थ ने 105 रनों की पारी खेली। 

छत्तीसगढ़ की ओर से चारो विकेट पंकज राव ने चटकाए। 

दिल्ली में बड़ौदा और रेलवे के बीच जारी एक अन्य मैच में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बड़ौदा ने छह विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम के लिए क्रूणाल पांड्या ने 160 रनों की दमदार पारी खेली जबकि रेलवे की ओर से अमित मिश्रा ने चार और चंद्रकांत साकूरे और मनीष राव ने एक-एक विकेट लिया। 

Advertisement

महाराष्ट्र और गुजरात के बीच पुणे में खेल जा रहे एक अन्य मैच में पहले दिन महाराष्ट्र की टीम 230 रनों पर ऑल आउट हो गई। मेजबान टीम के लिए सबसे अधिक रन राहुल त्रिपाठी (62) ने बनाए। 

गुजरात के लिए चिंतन गाजा ने चार विकेट लिए जबकि पीयूष चावला को तीन और रूश कालारिया को दो विकेट मिले। दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम ने पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 41 रन बना लिए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार