Vaibhav Suryavanshi Crying Video: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में बीते शनिवार, 19 अप्रैल को जयपुर के संवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें RR के 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को अपना डेब्यू करने का मौका मिला। गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले आईपीएल मैच में धमाकेदार बैटिंग की, लेकिन जैसे ही वो आउट हुए काफी भावुक हो गए और फिर आंसू बहाते नजर आए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 9वें ओवर में घटी। एडेन मार्कराम के ओवर की चौथी गेंद पर वैभव चकमा खा गए थे जिसके बाद विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने उन्हें स्टंप्स करते हुए आउट कर दिया। वैभव 20 बॉल पर 2 चौके और 3 छक्के के दम पर 34 रन बनाकर आउट हुए जिसके बाद जब वो वापस पवेलियन जा रहे थे तो खुद से काफी निराश और भावुक दिखे। यहां पर ही वो रोते नज़र आए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

वैभव के नाम दर्ज हुआ ये महारिकॉर्ड

वैभव सू्र्यवंशी आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 14 साल 23 दिन की उम्र में अपना आईपीएल डेब्यू करके इतिहास रचा है। गौरतलब है कि उन्होंने प्रयास रे बर्मन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2019 में 16 साल और 157 दिन की उम्र में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था।

इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल डेब्यू में पहली गेंद का सामना करते हुए एक लंबा छक्का जड़ा जिसके बाद वो आईपीएल डेब्यू में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वो आईपीएल में ये कारनामा करने वाले सिर्फ 10वें खिलाड़ी हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी और ये रोमांचक मुकाबला 2 रनों के अंतर से हार गई।

इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल अब लखनू सुपर जायंट्स की टीम 8 मैचों में 5 जीत और 10 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में सिर्फ 4 अंकों के साथ आठवें पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार