Jahzara Claxton One Handed Flying Catch Video: हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) की कैप्टेंसी वाली वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम आयरलैंड के टूर पर है जहां बीते रविवार, 12 जुलाई को उन्होंने नॉर्दर्न आयरलैंड के ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले (IRE-W vs WI-W 2nd ODI) में आयरिश टीम पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इसी बीच वेस्टइंडीज की 20 वर्षीय यंग ऑलराउंडर जाहजारा क्लैक्सटन (Jahzara Claxton) ने लिआ पॉल (Leah Paul) को पवेलियन भेजने के लिए एक हैरतअंगेज फ्लाइंग कैच पकड़ा जिसे देखकर फैंस भी दंग हैं।

Advertisement

दरअसल, जाहजारा क्लैक्सटन का ये करिश्मआई कैच आयरलैंड की इनिंग के 49वें ओवर में देखने को मिला जो कि वेस्टइंडीज के लिए स्पिन बॉलर करिश्मा रामह्रैक करने आईं थी। यहां उन्होंने अपना तीसरा गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया था जिस पर लिया पॉल ने बाउंड्री लगाने के इरादे से आगे बढ़कर शॉट खेला।

लिया के बैट से जैसे ही बॉल टकराई एक समय लगा था कि वो सर्कल के फील्डर के ऊपर से निकल जाएगी और उन्हें आसानी से चौका मिल जाएगा। हालांकि 20 वर्षीय जाहजारा क्लैक्सटन ने ऐसा कुछ होने नहीं दिया और कवर की तरफ दौड़ लगाकर सर्कल के अंदर से हवा में उड़ते हुए गेंद को लपका। ये एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच था जिसे देखकर कमेंटेटर्स के भी हो उड़ गए और वो कैरेबियाई खिलाड़ी की जमकर तारीफ करते नज़र आए।

Cricket Ireland ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से जहाजारा के कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि लिया पॉल 30 गेंदों पर 32 रन करके आउट हुईं। वहीं दूसरी तरफ जहाजारा को पूरे मुकाबले में ना ही बैटिंग और ना ही बॉलिंग करने का मौका मिली। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने ये मुकाबला खुद के लिए यादगार बना लिया।

बात करें इस मुकाबले की तो ब्रेडी क्रिकेट क्लब में आयरलैंड के लिए एमी हंटर (87 गेंदों पर 67 रन) और रेबेका स्टोकेल (76 गेंदों पर 57 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 241 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में वेस्टइंडीज के लिए कैप्टन हेली मैथ्यूज (94 गेंदों पर 100 रन) और स्टेफनी टेलर (105 गेंदों पर नाबाद 100 रन) ने शतक ठोके जिसके दम पर मेहमान टीम ने 38.5 ओवर में 242 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार