इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS 1st T20I) के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 11 सितंबर को इंग्लैंड के रोज बाउल स्टेडियम, साउथेम्पटन में खेला गया था जहां इंग्लिश टीम ने जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और साकिब महमूद (Saqib Mahmood) की घातक गेंदबाज़ी के दम पर टीम हैट्रिक हासिल की।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। ये हैट्रिक किसी एक गेंदबाज़ के नाम नहीं रही, बल्कि टीम के नाम रही क्योंकि इंग्लैंड के दो गेंदबाज़ों ने मिलकर लगातार तीन गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज़ों को आउट किया था। ये घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 18वें ओवर से देखने को मिली।

Advertisement

इंग्लिश टीम के लिए ये ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे थे जिन्होंने पांचवीं बॉल पर एक तेज तर्रार फुलटॉस डालकर सबसे पहले सीन एबॉट को क्लीन बोल्ड किया। ये विकेट चटकाने के बाद भी आर्चर नहीं रुके। उन्होंने अगली ही बॉल एक सटीक यॉर्कर फेंकी जिस पर मैदान पर आए नए बल्लेबाज़ जेवियर बार्टलेट पूरी तरह घुटने पर आ गए और वो भी क्लीन बोल्ड हो गए।

आर्चर ने दो बॉल पर दो विकेट चटका दिये थे, लेकिन यहां पर ही उनका ओवर खत्म हो गया था। ऐसे में अब साकिब महमूद ने मोर्चा संभाला। वो 19वां ओवर करने आए और उन्होंने पहली ही बॉल बल्लेबाज़ कैमरून ग्रीन के पैर पर यॉर्कर दे मारी। ग्रीन 13 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे, लेकिन उनके लिए ये एक सरप्राइज बॉल था जिस पर वो भी चित हो गए और बोल्ड होकर अपना विकेट खो बैठे। ऐसे में इंग्लिश टीम के नाम हैट्रिक हुई।

ऑस्ट्रेलिया ने 28 रनों से जीता मैच

इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के कैप्टन फिल साल्ट ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (59), मैट शार्ट (41) और जोश इंगलिस (37) की पारियों के दम पर 19.3 ओवर में ऑल आउट होते हुए 179 रन बनाए। इस दौरान इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 3, जोफ्रा आर्चर और साकिब महमूद ने 2-2 विकेट और सैम करन और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट चटकाया।

Advertisement

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों ने भी शानदार बॉलिंग की और इंग्लैंड को 19.2 ओवर में सिर्फ 151 रनों पर ही रोक दिया। इंग्लिश टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन 27 बॉल पर 37 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा सीन एबॉट ने 3 विकेट चटकाए। जोश हेजलवुड और एडम जाम्पा ने भी 2-2 विकेट झटके और जेवियर बार्टलेट, कैमरून ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस के नाम भी एक-एक विकेट रहा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार