Tim Southee Flying Catch: श्रीलंका और न्यूजीलैंड (SL vs NZ 1st Test) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के तीसरे दिन 35 वर्षीय टीम साउदी (Tim Southee) ने एक फ्लाइंग कैच पकड़कर अपनी टीम को सफलता दिलवाई। टिम साउदी ने पथुम निसांका (Pathum Nissanka) का बेहद ही कमाल का कैच पकड़ा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Advertisement

टिम साउदी का ये कैच श्रीलंका की दूसरी इनिंग के तीसरे ओवर में देखने को मिला। मैदान पर पथुम निसांका और दिमुथ करुणारत्ने की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही थी और न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाज़ी पर विल ओरौर्के थे। यहां 23 साल के यंग गन बॉलर ने पथुम निसांका को फंसाने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर बॉल पिच करवाकर उन्हें इनस्विंग करवाया।

Advertisement

विल ओरौर्के की ये बॉल काफी तेज थी जिस वजह से पथुम निसांका इसे संभाल ही नहीं पाए। ये बॉल सीधा बल्लेबाज़ के बैट के किनारे से टकराई जिसके बाद वो स्लिप पर खड़े टिम साउदी की तरफ गई। यहां 35 साल के कीवी खिलाड़ी ने बॉल को हवा में देख अपनी दाई और कूद लगाई और एक हाथ से हवा में ही गेंद को लपक लिया। जब उन्होंने ये कैच पकड़ा तब वो एक समय पूरी तरह हवा में थे यही वजह है फैंस को साउदी का ये कैच काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में पथुम निसांका अपने बैट से कुछ कमाल नहीं कर पाए। वो पहली इनिंग में 27 रन और दूसरी इनिंग में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान दोनों ही बार उनका विकेट विल ओरौर्के ने ही झटका। ये भी जान लीजिए कि श्रीलंका ने अपनी पहली इनिंग में 305 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में अपनी पहली इनिंग में 340 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। गौरतलब है कि श्रीलंका अपनी दूसरी इनिंग में खबरे लिखे जाने तक 121 रन बनाकर एक विकेट खो चुकी है। मौजूदा समय में वो न्यूजीलैंड से 86 रन आगे है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार