6 फरवरी, मुल्तान (CRICKETNMORE)। दुनिया के दिग्गज गेंदबाज में से एक रहे वसीम अकरम भले ही क्रिकेट से खुद को अलग कर चुके हैं लेकिन अभी भी उनके गेंदबाजी में वो बात नजर आ रही है जो उनके गेंदबाजी में हमेशा रहती थी।
हाल ही में पाकिस्तान में टी- 10 क्रिकेट लीग के तर्ज पर खेले गए एक मैच में वसीम अकरम ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला और कमाल की गेंदबाजी की।
मुल्तान में खेले गए इस मैच में वसीम अकरम ने 2 ओवर की गेंदबाजी की और 9 रन देकर एक विकेट चटकाए। आपको बता दें जो विकेट वसीम अकरम को मिला वो विकेट दिग्गज शोएब मलिक का था।
आगे क्लिक करके देखें कमाल की वीडियो►
गौरतलब है कि टी- 10 मैच में वसीम अकरम मुल्तान इलेवन के कप्तान बने थे तो वहीं शोएब मलिक तूफान इलेवन की कप्तानी कर रहे थे।
इस बेहद ही दिलचस्प मैच में वसीम अकरम की मुल्तान इलेवन ने 7 विकेट के शोएब मलिक की कप्तानी वाली टीम तूफान इलेवन को हरा दिया।
देखिए वीडियो►