IND vs SL: मोहाली टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने लंकाई गेंदबाज़ों की अच्छे से क्लास लगाते हुए शतकीय पारी खेली है। जडेजा के बल्ले से 228 बॉल पर 175 रन निकले, जिसके दौरान उन्होंने तीन छक्के और 17 चौके भी जड़े। इसी दौरान जड्डू ने श्रीलंकाई स्पिनर लसिथ एंबुलदेनिया को निशाने पर लिया और उनके ओवर में लगातार शॉट लगाते हुए रनों की बारिश कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली इनिंग में आठ विकेटों के नुकसान पर 574 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसके दौरान रविंद्र जडेजा ने 175 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 96 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस मैच में पंत अपना शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन जडेजा ने शतक पूरा करने के बाद लंकाई स्पिनर एंबुलदेनिया को निशाने पर लिया और उनके ओवर में चौके छक्के जड़ते हुए 15 रन ठोक दिए।

Advertisement

ये घटना भारतीय पारी के 121 ओवर की है। एंबुलदेनिया लगातार ही लंकाई टीम के लिए एक छोर से गेंदबाज़ी कर रहे थे, ऐसे में जडेजा ने उनके ओवर में बड़े शॉट लगाने का मन बिना लिया। ओवर की दूसरी बॉल पर जडेजा ने बॉल की लेंथ पर पहुंचते हुए लंबा छक्का जड़ा, जिसके बाद अगली दोनों ही बॉल पर जडेजा ने खूबसूरत और स्टाइलिश चौके दिखाए। जडेजा के इन शानदार छक्के-चौकों के कारण अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

बता दें कि श्रीलंका के लिए इस मैच में लसिथ एंबुलदेनिया ने 46 ओवर किए हैं, जिसके दौरान भारतीय बल्लेबाज़ों ने उनके खिलाफ 188 रन बनाए। एंबुलदेनिया ने लंकाई टीम के लिए मयंक अग्रवाल और विराट कोहली का बड़ा विकेट चटकाया। बता दें कि खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली इनिंग में 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन  बना लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार