ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है जिसके पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान शर्मनाक हरकत करते कैमरे में कैद हुए। दरअसल, इस मैच के दौरान फिंच ने अंपायर के सामने अपशब्दों का इस्तेमाल किया था जिसका वीडियो अब सामने आ चुका है। इस घटना के कारण फिंच को आईसीसी ने फटकार लगाई है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

Advertisement

आईसीसी ने खुद अपनी वेबसाइट के जरिए इस घटना की जानकारी दी है। फिंच ने आईसीसी के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया है, लेकिन बीते 24 महीनों में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की यह पहली गलती है जिस वज़ह से उन्हें सस्पेंड करने का निर्णय नहीं लिया गया है। फिंच ने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है।

Advertisement

स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई थी आवाज: बता दें कि इस घटना के दौरान फिंच समय(रिव्यू लेने के 15 सेकंड) पूरा हो जाने के बाद अंपायर से बहस करते नज़र आए। कप्तान और अंपायर के बीच थोड़ी देर बहस बाजी होती रही जिसके बाद फिंच ने अपनी फील्ड प्लेसमेंट पर वापस लौटते समय अंपायर के सामने अपशब्द कहे। इस दौरान उनकी आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई।

इंग्लैंड ने जीता था मैच: टी-20 सीरीज का पहला मैच इंग्लिश टीम ने 8 रनों से जीतकर अपने नाम किया था। इस मैच में चौके छक्कों की बरसात देखने को मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स(84) और जोस बटलर(68) की पारी के दम पर 208 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने 73 रन जड़े, लेकिन उनके अलावा ओर कोई भी बल्लेबाज़ लंबी इनिंग नहीं खेल सका था। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार