Sher-E-Punjab T20 Cup का 17वां मुकाबला बीते सोमवार, 07 सितंबर को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में Amritsar Soormas के कप्तान Abhishek Sharma ने मैदान पर अपनी बैटिंग से हाहाकर मचाया और Shubman Gill की कप्तानी वाली Fazilka Falcons के खिलाफ महज़ 15 गेंदों पर 49 रन ठोके। गौरतलब है इसी बीच अभिषेक ने विपक्षी तेज गेंदबाज़ Jasan Jindal को आढ़े हाथ लिया और उनके एक ओवर से 25 रन बटोरे।
ये घटना अमृतसर सूरमास की पारी के तीसरे ओवर में घटी। फाजिल्का फाल्कन्स के कप्तान शुभमन गिल ने ये ओवर डालने के लिए अपने तेज गेंदबाज़ जसन जिंदल को बुलाया था जो कि अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए थे। यहां पर ही अभिषेक शर्मा का आक्रमक अंदाज देखने को मिला।
अमृतसर के कप्तान अभिषेक ने जसन को पहली गेंद से टारगेट किया और सबसे पहले डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ छक्का मारा। इसके बाद तो मानो शेर के मुंह पर खून लग गया हो। उन्होंने अगली गेंद पर लॉन्ग-ऑन और फिर डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ चौका लगा दिया।
जसन जिंदल अपनी पहली तीन गेंदों पर 14 रन लुटा चुके थे और फिर अपनी लाइन लेंथ ही खो बैठे। उन्होंने एक गेंद वाइड डाली। हालांकि इसके बावजूद अभिषेक ने उन पर कोई रहम नहीं दिखाई और आखिरी तीन गेंदों पर भी एक चौका और एक छक्का लगा दिया। तो इस तरह अभिषेक ने जसन के ओवर में चौके-छक्के से 24 रन ठोके और अमृतसर की टीम को कुल 25 रन मिले। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: मोहाली के मैदान पर अमृतसर की टीम ने टॉस जीतकर फाजिल्का फाल्कन्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए। उनके लिए कप्तान शुभमन गिल ने 35 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में अमृतसर सूरमास के लिए राहुल कुमार ने 35 गेंदों पर 53 रन ठोके और अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदं पर 49 रनों की पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर टीम ने 19.3 ओवर में 192 रनों का लक्ष्य हासिल किया और आखिर में 4 विकेट से जीत दर्ज की।