भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हैमिल्टन टी20 (NZ vs IND 5th T20) में बेहद सस्ते में आउट हुए। वो महज़ दो गेंद ही मैदान पर टिक पाए और उन्होंने 1 रन बनाकर अपना विकेट खोया। वो न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ एडम मिल्ने (Adam Milne) को छक्का मारने की कोशिश में आउट हुए। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये घटना भारतीय टीम की पारी के दूसरे ओवर में घटी। मिचेल सेंटनर ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज़ एडम मिल्ने को अटैक पर लगाया था। मिल्ने को पता था कि अभिषेक उन्हें पहली ही गेंद से बड़ा शॉट मारकर प्रेशर में डालना चाहेंगे। ऐसे में उन्होंने चतुराई से पहली ही गेंद ऑफ स्टंप पर थोड़ी फुल लेंथ पर डाली। इस पर अभिषेक जगह बनाकर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची उठ गई।

इसके बाद होना क्या था। गेंद को हवा में देखकर मिड-ऑन पर खड़े फील्डर डेरिल मिचेल की आंखें चमक गई। उन्होंने गेंद पर नज़रे बनाई रखी और थोड़ी पीछे की ओर जाकर आसान कैच लपका।

तो ऐसे अभिषेक शर्मा ने अपना विकेट खोया, जो कि न्यूजीलैंड के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकते थे। आप अभिषेक के विकेट का वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि अभिषेक ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में पांच मैचों में 197 रन बनाए। उन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर एक शतकीय भी खेली।

मैच का हाल: हैमिल्टन टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं। मैदान पर ईशान किशन (17 गेंदों पर 30 रन) और श्रेयस अय्यर (7 गेंदों पर 13 रन) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा,  नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार