आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का छठा मुकाबला बीते रविवार, 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया (India Women Cricket Team) की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने पाकिस्तान (IND-W vs PAK-W) के खिलाफ 44 गेंदों पर 68 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच स्मृति को किस्मत का भी पूरा साथ मिला और एक बार तो पाकिस्तान की अनुभवी खिलाड़ी आलिया रियाज (Aliya Riaz) ने उनका बेहद ही आसान कैच टपका दिया।

Advertisement

ये पूरी घटना भारतीय टीम की इनिंग के 8वें ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए ये ओवर बाएं हाथ की तेज गेंदबाज़ तस्मिया रुबाब करने आईं थी जिनकी पांचवीं गेंद पर हवाई शॉट खेलने की कोशिश में स्मृति ने बॉल को मिस टाइम कर दिया। इतना ही था कि वो बॉल मिड ऑफ की तरफ उठ गई जहां आलिया रियाज के पास कैच लपककर स्मृति को पवेलियन लौटने का सुनहरा मौका था।

Advertisement

जब वो बॉल हवा में थी तब एक समय सभी को लगा था कि अब स्मृति की इनिंग खत्म हो गई है, लेकिन तभी आलिया ने सभी पाकिस्तानी फैंस को निराश कर दिया और लगभग हाथों में आया कैच टपका दिया। स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बतातें चलें कि अगर आलिया, स्मृति का कैच लपक लेतीं तो वो 27 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने आखिर में 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन ठोके। ये भी जान लीजिए कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में स्मृति को सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि दो जीवनदान मिले। भारतीय पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर भी उनका कैच छूटा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर भारत-पाकिस्तान मुकाबले के नतीजे की तो एजबेस्टन के मैदान पर टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 106 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह भारतीय टीम ने ये मुकाबला पूरे 64 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार