चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज़ अंबाती रायडू को बीते समय में काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। दरअसल, आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने रायडू को ज्यादातर मौके पर एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जिसकी वजह से वह मैदान पर उतरकर फील्डिंग नहीं कर सके। ऐसे में उनकी फिटनेस पर सवाल उठाए गए हैं, लेकिन आईपीएल 2023 के 67वें मुकाबले में रायडू ने एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर सभी ट्रोलर्स के मुंह पर ताले जड़े हैं।

Advertisement

अंबाती रायडू ने यह गजब कैच दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के दूसरे ओवर में पकड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की जोड़ी मैदान पर थी। शॉ दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे का सामना कर रहे थे। यहां शॉ ने तुषार की गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की तरफ खेला। इस दिशा पर धोनी ने रायडू को तैनात किया था। ऐसे में इस अनुभवी खिलाड़ी ने गेंद को हवा में देखकर पहले दौड़ लगाकर, खुद को गेंद के करीब तक पहुंचाया और फिर हवा में कूद लगाकर डाइव करते हुए एक शानदार कैच पकड़ लिया।

Advertisement

रायडू का यह कैच देखकर पृथ्वी शॉ हैरत में रह गए और तुषार देशपांडे खुशी से झूमते नज़र आए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में आए पृथ्वी महज 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। यह सीजन पृथ्वी के लिए किसे बुरे सपने की तरह रहा है। आईपीएल 2023 में दाएं हाथ का यह खिलाड़ी 7 मैचों में सिर्फ 14.43 की औसत से सिर्फ 101 रन ही बना सका। हालांकि बात करें अगर रायडू के कैच की तो शायद अब उन्होंने ट्रोलर्स को एक बेहतर जवाब दे दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना

इम्पैक्ट प्लेयर - मथीशा पथिराना

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, यश ढुल, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिक नार्खिया

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर - पृथ्वी शॉ

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार