Andre Russell Catch: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 18वां मुकाबला शनिवार, 04 जुलाई को कैलिफ़ोर्निया के नाइट राइडर्स क्रिकेट फील्ड में खेला गया था जहां लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ सुनील नारायण (Sunil Narine) ने गज़ब की गेंदबाज़ी की और टेक्सास सुपर किंग्स के दो विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उनकी एक गेंद पर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने डोनोवर फरेरा (Donovan Ferreira) का स्लिप पर शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये पूरी घटना टेक्सास सुपर किंग्स की इनिंग के 15वें ओवर में घटी। यहां सुनील नारायण अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने थे जिसकी तीसरी ही गेंद पर उन्होंने TSK के तूफानी बल्लेबाज़ डोनोवन फरेरा को फंसाया। उन्होंने ये बॉल 94.2 kph की रफ्तार से फेंका था जो कि एंगल के साथ बाहर की तरफ जा रहा था।

Advertisement

इसी गेंद पर फोनोवन फरेरा ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गलती की और अपने बैट का बाहरी किनारा लगा दिया। इसके बाद आंद्रे रसेल का कमाल देखने को मिला जिन्होंने स्लिप पर बेहद बवाल कैच लपका। MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में डोनोवन फरेरा 5 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा उन्होंने 3 ओवर गेंदबाज़ी करके 18 रन दिए और 1 विकेट झटका। बात करें अगर सुनील नारायण की तो उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं आंद्रे रसेल ने भी पूरे 4 ओवर डाले और 42 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इस मुकाबले में उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला।

ऐसा रहा मैच का हाल: MLC के इस मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर टेक्सास सुपर किंग्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए। TSK के लिए सलामी बल्लेबाज़ साईतेजा मुक्कामाला ने 55 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए रोवमैन पॉवेल ने 27 गेंदों पर 73 रन ठोके, वहीं कॉलिन मुनरो ने भी 42 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इन्हीं के दम LAKR की टीम ने 18.4 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार