आईपीएल 2023 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। गुजरात की जीत के अलावा उनके हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) भी चर्चा का विषय रहे। वो अपने पूर्व साथी मुरली कार्तिक के साथ मजाक करते हुए नजर आये। गुजरात के कोच का ये मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

Advertisement

इस मैच के शुरू होने से ठीक पहले आशीष नेहरा और कार्तिक मैदान पर बातचीत कर रहे थे। वहीं आशीष नेहरा ने मजाकिया अंदाज में कार्तिक को घुटना गलत जगह मार दिया जिस वजह से वो मैदान पर गिर पड़े। उन्हें देखकर आशीष हंसते हुए नजर आये। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है। आप वो वीडियो यहाँ देख सकते है। 

Advertisement

मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 179 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 81(39) रन सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए। उनके अलावा आंद्रे रसेल ने 34(19) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उनके अलावा जोशुआ लिटिल और नूर अहमद 2-2 विकेट लेने में सफल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने मैच को 17.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर और 180 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन विजय शंकर ने बनाये। उन्होंने 24 गेंद में 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से 51* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने 35 गेंद में 8 चौको की मदद से 49 रन की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर ने 17 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेली। शंकर और मिलर ने 87(39) रन की नाबाद साझेदारी की। कोलकाता की तरफ से हर्षित राणा, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार