Pacer Beau Webster Bowling Off Spin Video: क्या आपने कभी किसी तेज गेंदबाज़ को स्पिन बॉलिंग करते हुए देखा है? अगर नहीं तो आज देख लीजिए। जी हां, ये गज़ब नज़ारा ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका (AUS vs SL 2nd Test) के बीच गाले के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला है। यहां ऑस्ट्रेलियाई पेसर ब्यू वेबस्टर (Beau Webster) ने अचानक से ऑफ स्पिन बॉलिंग करनी शुरू की और श्रीलंका के दो बड़े चटका दिए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ब्यू वेबस्टर एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। हालांकि श्रीलंका की धीमी पिचों पर उन्हें ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान पहली इनिंग में 3 ओवर किए थे जिसमें उन्होंने 13 रन दिए, लेकिन विकेट एक भी नहीं मिला।

Advertisement

ऐसे में जब वो श्रीलंका की दूसरी इनिंग में बॉलिंग करने आए तब उन्होंने ऑफ स्पिन बॉलिंग करने का फैसला किया। इसके बाद तो मानो जैसे करिश्मा हो गया। यहां वेबस्टर ने 2.1 ओवर गेंदबाज़ी की और महज़ 6 रन देकर विपक्षी टीम के 2 खिलाड़ी आउट करके पवेलियन भेज दिए।

यहां वेबस्टर ने पहले 58.5 ओवर में रमेश मेंडिस को अपने ऑफ स्पिन के जाल में फंसाया और ट्रेविस हेड के हाथों कैच करवाकर आउट किया। वहीं इसके बाद उन्होंने लाहिरू कुमारा को तो 68.1 ओवर में क्लीन बोल्ड करके ही आउट कर दिया। यही वजह है वेबस्टर की ऑफ स्पिन बॉलिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो श्रीलंका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत हासिल करने के लिए महज़ 75 रनों का लक्ष्य रखा है। ये मुकाबले का चौथा दिन है, ऐसे में साफ है कि ऑस्ट्रेलिया एक आसान जीत हासिल कर सकती है। ये भी जान लीजिए कि इससे पहले टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को एक इनिंग और 242 रनों से हराकर धूल चटाई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार