SRH vs DC: IPL 2023 का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार (24 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) के शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत लिया। इस मैच के दौरान जहां एक तरफ अक्षर बैट और बॉल दोनों से टीम के लिए योगदान करते नज़र आए, वहीं दूसरी तरफ एक घटना ऐसी भी घटी जब यह खिलाड़ी अपनी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता था।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के दौरान 19वें ओवर में एनरिक नॉर्खिया गेंदबाज़ी कर रहे थे। इसी बीच हेनरिक क्लासेन ने नॉखिया की एक गेंद पर शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़ लगा दी। यहां अक्षर पटेल ने तेजी से गेंद को कलेक्ट किया और फिर नॉन स्ट्राइकर पर रॉकेट थ्रो कर दिया।

Advertisement

अक्षर का यह थ्रो एनरिक नॉर्खिया और दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुसीबत बन सकता था। दरअसल, यहां अक्षर के हाथों से निकली गेंद नॉर्खिया के काफी करीब से गुजरी। इस दौरान साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ खुद को बचाने की कोशिश भी करता नज़र आया और इस कोशिश में वह जमीन पर भी गिर गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि नॉर्खिया को इस घटना में किसी भी तरह से चोट नहीं आई। अगर नॉर्खिया के साथ कोई दुर्घटना घट जाती तो ऐसे में कोई शक नहीं कि वह आईपीएल का यह सीजन और शायद अपने क्रिकेटिंग करियर से हाथ धो बैठते। यही वजह है यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मैच में हैदराबाद के खिलाफ नॉर्खिया ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं अक्षर पटेल ने 34 रनों की पारी खेलने के बाद 2 विकेट लेकर टीम के हीरो साबित हुए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार