पाकिस्तानी खिलाड़ी 12 सितंबर से शुरू होने वाले घरेलू टूर्नामेंट चैंपियंस वन-डे कप (Champions One-Day Cup 2024) के लिए जमकर अभ्यास करना शुरू कर चुके हैं। इसी बीच प्रैक्टिस मैच के दौरान भी बाबर आज़म (Babar Azam) का फ्लॉप शो देखने को मिला। आलम ये था कि 25 साल के एक अनकैप्ड स्पिनर ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के किंग को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाएं हाथ के 25 वर्षीय स्पिनर मोहम्मद असगर बाबर को सीधा बॉल डालते हैं जिस पर बाबर पैडल स्वीप करके चौका मारना चाहते थे। यहां वो अपने शॉट को मिस कर देते हैं, जिसके बाद असगर का बॉल सीधा स्टंप से जा टकराता है और ये बल्लेबाज़ बोल्ड हो जाता है।

Advertisement

गौरतलब है कि बीते समय में बाबर आजम बेहद खराब फॉर्म में दिखे हैं। उन्होंने अमेरिका और वेस्टइंडीज में हाल ही में अपने देश की टीम की अगुवाई की थी जहां पर उन्होंने 4 मैचों में 122 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 40 की औसत से रन ठोके, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 101.66 का रहा जिस वजह से उनकी काफी आलोचना हुई।

ये भी जान लीजिए कि हाल ही में पाकिस्तान को अपने घर पर बांग्लादेश से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा जिसमें भी बाबर का बल्ला पूरी तरह शांत दिखा। वो बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट की 4 इनिंग में सिर्फ 64 रन ही बना सके जिस वजह से मैनेजमेंट उनकी फॉर्म को लेकर काफी परेशान होगा। ऐसे में बाबर वनडे कप में कुछ रन बनाकर जरूर अपनी फॉर्म प्राप्त करना चाहेंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार