Babar Azam Run Out: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म (Babar Azam) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में रनों का अंबार लगा रहे हैं। बीते सोमवार (11 मार्च) पीएसएल में पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) और कराची किंग्स (Karachi Kings) के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया था जिसमें भी बाबर ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि यहां रन आउट होने के बाद वो अपना आपा खो बैठे और बेहद गुस्से में नजर आए।

Advertisement

बाबर ने काटा बवाल

Advertisement

कराची किंग्स के खिलाफ मैच में बाबर आज़म ने 46 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद इनिंग के 14वें ओवर में बाबर रन आउट हो गए जिसके बाद उनका ये रिएक्शन सामने आया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाबर रन आउट होने के बाद बेहद गुस्से में देखे जा सकते हैं। आलम ये था कि बाबर ड्रेसिंग रूम में भी बवाल काटते नजर आए और उन्होंने वहां पहुंचकर अपने ग्लव्स भी उतारकर गुस्से में जमीन पर फेंक दिये।

आपको बता दें कि बाबर आज़म एक बड़ी इनिंग ना खेल पाने के कारण निराश थे यही वजह है वो अर्धशतक ठोकने के बाद भी बेहद नाराज नज़र आए। बाबर टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन  बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बैट से 9 इनिंग में 62.25 की औसत से 498 रन निकले हैं।

पेशावर ने जीता मैच

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि पेशावर जाल्मी ने कराची किंग्स के खिलाफ कप्तान बाबर आज़म की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 147 रन बनाए थे जिसके जवाब में कराची किंग्स के लिए टिम सेफर्ट (41) और इरफान खान (39) ने तूफानी पारी खेली। हालांकि इन सब के बावजूद कराची किंग्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 145 रन ही बना सकी और ये करीबी मैच आखिरी ओवर में 2 रनों से गंवा बैठी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार