IND vs SL 2nd T20I: भारत श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में मेजबान टीम को जीत के लिए 184 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम में वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने 39 रनों की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन जब वो लाहिरू कुमारा के ओवर में कैच आउट हुए तब सारी लैमलाइट स्लिप में फील्डिंग कर रहे बिनूरा फर्नांडो ने लूट ली। 

Advertisement

इस मैच में संजू सैमसन ने श्रीलंकाई गेंदबाज़ों के सामने 25 बॉल का सामना करते हुए 39 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान सैमसन ने 156 की स्ट्राइकरेट से बल्लेबाज़ी करते हुए दो चौके और तीन छक्के भी लगाए। लेकिन इसके बाद ये विकेटकीपर बल्लेबाज़ लाहिरू कुमारा के ओवर में स्लिप पर कैच आउट होकर पवेलियन की तरफ वापस लौटा। मज़े की बात ये रही कि जब उनका कैच स्लिप पर खड़े फील्डर बिनूरा फर्नांडो ने लपका तो उसके बाद खुद इस खिलाड़ी को ही यकीन नहीं हुआ। जिसके कारण अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना भारतीय बल्लेबाज़ी के 13वें की आखिरी ओवर में घटी। शुरू की पांच गेंदों पर सैमसन 22 रन जड़ चुके थे और श्रीलंकाई गेंदबाज़ पर हावी नज़र आ रहे थे। ऐसे में इस गेंदबाज़ ने आखिरी बॉल ऑफ स्टंप के काफी बाहर डिलिवर की, जिस पर सैमसन एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने गए। हालांकि सैमसन अपने इरादों में कामियाब नहीं हुए और उनके बल्ले का किनारा लेते हुए ये गेंद सीथा स्लिप के ऊपर से निकलने वाली थी, तभी फर्नांडो ने छलांग लगाते हुए एक अद्भूत कैच लपक लिया। इस कैच को लपकने के बाद खुद फर्नांडो काफी हैरान नज़र आए, जिस वज़ह से ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि 184 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने ये मैच 7 विकेटो से जीत लिया है। भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर (75) ने बनाए। जिसके बाद तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार