IND vs SL 1st T20: भारत श्रीलंका के बीच लखनऊ में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसका पीछा करते हुए श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसानका (Pathum Nissanka) भुवनेश्वर कुमार की पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।

Advertisement

200 रनों के स्कोर का बचाव करने उतरी भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की शुरूआत भुवनेश्वर कुमार(Bhuvneshwar Kumar) ने की थी और श्रीलंकाई पारी की पहली बॉल ही बॉल पर सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसानका का शिकार कर लिया। भुवनेश्वर ने निसानका को बोल्ड मारते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया, लेकिन जब दाएं हाथ का ये बल्लेबाज़ आउट हुआ तब खुद भुवनेश्वर कुमार को भी यकीन नहीं हुआ था। जिस वज़ह से इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, भुवनेश्वर कुमार ने ओवर की पहली बॉल लेंथ डिलिवरी की थी, जिस पर निसानका ने बॉल की स्पीड का तो अंदाजा लगा लिया लेकिन बाउंस को परखने में नाकाम रहे। ये बॉल निसानका के बल्ले के बिल्कुल ही नीचे लगी, जिसके बाद वो पिच पर घूमती हुई सीधा विकेटो पर जा लगी और विकेटो के बेल्स नीचे गिर गई। गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार कुछ पल तो निसानका के आउट होने का अंदाजा नहीं लगा सके, लेकिन जैसे ही उन्होंने बेल्स नीचे गिरे देखें तो वो भी चौंक गए और विकेट के जश्न मनाने लगे।

बता दें कि इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीता था, जिसके बाद भारतीय टीम ने ईशान किशन(89) और श्रेयस अय्यर(57) की शानदार पारियों के दम पर 199 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 62 रनों तक पहुंचते-पहुंचते अपने आधे खिलाड़ियों को गवां चुकी है और असलंका और करुणारत्ने की जोड़ी मैदान पर बल्लेबाज़ी कर रही है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार