हेमिल्टन, 11 दिसम्बर| न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सेडन पार्क मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी आठ विकेट खोकर 291 रनों पर घोषित कर वेस्टइंडीज को 444 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 414 रन बनाने हैं।

Advertisement

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने चार के कुल योग पर कीरन पावेल के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। ट्रेंट बाउल्ट ने पावेल को खाता खोलने का मौैका न देते हुए टिम साउथी के हाथों कैच आउट करवाया।  हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

इसके बाद, साउथी ने शिमरोन हेटमेर को 27 के कुलयोग पर आउट कर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका दिया। कप्तान क्रैग ब्राथवेट (नाबाद 13) और शाई होप (नाबाद 1) ने बिना कोई विकेट गंवाए स्टम्प्स तक टीम को 30 का स्कोर दिया। 

इससे पहले, वेस्टइंडीज की पहली पारी 221 रनों पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर (107) सबसे अधिक रन बनाए। टेलर के अलावा, कप्तान केन विलियमसन (54) अर्धशतकीय पारी खेली।  हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

टेलर और विलियमसन के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा भी नहीं छू पाया और न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट खोकर 291 रनों पर घोषित कर दी। इस पारी में वेस्टइंडीज के लिए मिगुएल कमिंस ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। शेनन गेब्रिएल और रोस्टन चेस को दो-दो सफलता मिली और रेमोन रीफर ने एक विकेट हासिल किया। 

देखिए वीडियो

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार