Brad Evans Bowled Travis Head Video: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड (Travis head) मंगलवार, 15 सितंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे वनडे (ZIM vs AUS 1st ODI) में अपनी बैटिंग से छाप नहीं छोड़ पाए और बेहद ही सस्ते (5 गेंदों पर 04 रन) में आउट होकर पवेलियन लौटे। उनका विकेट जिम्बाब्वे के हरफनमौला खिलाड़ी ब्रैड इवांस (Brad Evans) ने लिया और उन्हें बोल्ड करके पवेलियन भेजा।

Advertisement

ब्रैंड इवांस ने ट्रेवस हेड का उखाड़ा स्टंप: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के दूसरे ही ओवर में देखने को मिली। ब्रैड इवांस अपने कोटे का पहला ओवर करने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक लेंथ गेंद डिलीवर करके ट्रेविस हेड को फंसाया। ब्रैड ने ये बॉल 130 kph की स्पीड से फेंका था जो कि पिच से टकराने के बाद बाहर की तरह जा रहा था।

गौरतलब है कि यहां ट्रेविस हेड ने कट शॉट खेलने की गलती की जिसके बाद वो बॉल उनके बैट के अंदरूनी किनारे से लगकर सीधा मिडिल स्टंप्स से टकराई। तो ऐसे ट्रेविस हेड बोल्ड हुए और उनका स्टंप जमीन से उखड़कर हवा में उड़ गया। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: हरारे के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन मिचले मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है। वो खबर लिखे जाने तक 10 ओवर खेल चुके हैं और उन्होंने 2 विकेट नुकसान पर 65 रन जोड़ लिए हैं। मैदान पर जोश इंगलिस (2 गेंदों पर 2 रन) और कूपर कोनोली (25 गेंदों पर 19 रन) की जोड़ी मौजूद है।

प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कॉनॉली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, इनोसेंट काइया, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन, सिकंदर रज़ा (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, वेलिंगटन मसाकाड्जा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार