क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे अद्भूत कैच देखने को मिले हैं जिसे देखकर फैंस रोमांचित हो जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (Big Bash League) का आगाज हो चुका है और इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भी एक बेहद चमत्कारी कैच देखने को मिला। दरअसल, यह कैच मंगलवार (13 दिसंबर) को मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) और सिंडनी थंडर (Sydney Thunder) के बीच खेले गए मुकाबले में मेलबर्न के खिलाड़ी ब्रूडी काउच (Brody Couch) ने पकड़ा।  

Advertisement

यह घटना सिडनी थंडर की पारी के पहले ओवर घटी। ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर मेलबर्न के सलामी बल्लेबाज़ मैथ्यू गिलक्स आउट हुए। बोल्ट ने बल्लेबाज़ ने पेड पर बॉल डिलीवर की थी जिस पर गिल्कस ने फ्लिक शॉट खेला। यह गेंद सीधा शॉट थर्ड मैन के खिलाड़ी के पास गई और यहां एक अजीबेगरीब या कहें चमत्कारी कैच देखने को मिला।

Advertisement

दरअसल, कैच लपकने के दौरान फील्डर अपना बैलेंस खो बैठे और उनके हाथ पर गेंद लगकर उछल गई। ब्रूडी काउच पूरी तरफ ग्राउंड पर लेट चुके थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कैच पकड़ने की आखिरी आस नहीं खोई। काउच ने अपने हाथ पांव चलाए और इसी बीच गेंद उनके पैर से टकराकर हाथ के पास आ गई। इस मौके को काउच ने भुनाया और एक अजीबोगरीब कैच पकड़ लिया। इस कैच को देख मानो ऐसा लगा जैसे यह क्रिकेट इतिहास का सबसे चमत्कारी कैच हो।

बता दें कि इस मैच में सिडनी थंडर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद मेलबर्न की टीम ने 20 ओवर में 122 रन बनाए। सिडनी के सामने एक छोटा टारगेट नज़र आ रहा था, लेकिन मेलबर्न के गेंदबाज़ों ने खबर लिखे जाने तक सिडनी की मुश्किलें बढ़ाते हुए 12 ओवर में 6 विकेट चटका दिए हैं। सिडनी ने अब तक 71 रन बनाए हैं और उन्हें यह मैच जीतने के लिए अभी भी 48 गेंदों पर 52 रनों की जरुरत है। मेलबर्न को 4 विकेट चटकाने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार