कैरेबियन प्रीमियर लीग का आठवां मुकाबला बारबाडोस रॉयल्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ डेविड मिलर ने विस्फोटक अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली। नाइट राइडर्स के खिलाफ डेविड मिलर के बल्ले से 166.66 की स्ट्राइक रेट से रन निकले और इसी बीच मिलर ने विपक्षी गेंदबाज़ टेरेंस हिंड्स को निशाने पर लेते हुए उनके ओवर में छक्के चौकों की बरसात कर दी।

Advertisement

डेविड मिलर ने नाइड राइडर्स के खिलाफ 36 गेंद पर 60 रन बनाए। टेरेंस हिंड्स के खिलाफ 18वें ओवर में डेविड मिलर ने 21 रन ठोके। इस ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर मिलर ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए दो चौके और दो छक्के लगाए। मिलर ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेलते हुए 20 रन बाउंड्री से लूटे। इस मैच में मिलर को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 

Advertisement

बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर डेविड मिलर का बीता समय काफी अच्छा रहा है। आईपीएल से ही मिलर ने काफी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी की है। इस सीज़न मिलर ने गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में 68.71 की औसत से 481 रन ठोके थे। टूर्नामेंट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन रहा था।

बारबाडोस और नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच की बात करें तो इस मुकाबले में नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद डेविड मिलर की टीम बारबाडोस ने डेविड मिलर(60) और काइल मेयर्स(52) की पारी के दम पर 194 रन बनाए। 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिनिबागो नाइट राइडर्स को बारिश के कारण 8 ओवर में 132 रनों का लक्ष्य चेज करना था, जिसका पीछा करते हुए नाइट राइडर्स सिर्फ 51 रन ही बना सकी और मैच गंवा बैठी। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार