Vipraj Nigam Video:भारत में घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है जहां बीते सोमवार, 09 दिसंबर को आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया था। इस मुकाबले में 20 साल के विपराज निगम (Vipraj Nigam) हीरो बनकर सामने आए और उन्होंने यूपी के लिए बैट और बॉल दोनों से ही तबाही मचाई।
जी हां, ऐसा ही हुआ। विपराज ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ बेंगलुरु में अपनी बैटिंग और बॉलिंग से ऐसा जलवा दिखाया कि अब भुवनेश्वर कुमार और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन की कोई बात भी नहीं कर रहा है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 4 ओवर में महज़ 20 रन देकर 2 विकेट चकटाए, वहीं इसके बाद जब वो बैटिंग करने आए तब उन्होंने मुश्किल समय में यूपी के लिए 8 बॉल पर 3 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए नाबाद 27 रन बना दिये। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 337.50 का रहा।
दूसरी तरफ बात करें अगर रिंकू सिंह की तो उन्होंने आंध्र के खिलाफ इस मैच में 22 बॉल पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 27 रन ठोके थे, वहीं यूपी के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। कुल मिलाकर भुवनेश्वर और रिंकू ने बैट और बॉल से जितना प्रभाव छोड़ा उससे कई बेहतर अकेले इस 20 साल के खिलाड़ी ने करके दिखाया।
दिल्ली कैपिटल्स की हो गई मौज
गौरतलब है कि विपराज को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चमकता देख दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी खुश होगी, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें 50 लाख रुपये के प्राइस पर विपराज के रूप में एक हीरा मिल गया है। गौरतलब है कि विपराज का मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था, लेकिन जब ऑक्शन टेबल पर उनका नाम आया तब मुंबई और दिल्ली के बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ लग गई।
मुंबई ने इस 20 साल के खिलाड़ी ने 45 लाख तक लगा दिये थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने विपराज के लिए इससे भी ज्यादा यानी 50 लाख की बोली लगाई औऱ उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।
ऐसे हैं विपराज के आंकड़ें
Also Read: Funding To Save Test Cricket
आपको बता दें कि विपराज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक यूपी के लिए 6 मैचों में 8 विकेट चटका चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 13 विकेट और 43 रन बनाए हैं। वो यूपी टी20 लीग में लखनऊ फाल्कन्स का भी हिस्सा रहे हैं।