Devdutt Padikkal Catch: भारत में घरेलू टूर्नामेंट ईरानी कप 2024 (Irani Cup 2024) का आगाज हो चुका है जिसमें मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में टीम के इंडिया के युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भी खेल रहे हैं, जो कि मुंबई की पहली इनिंग में पूरी तरह फ्लॉप रहे और 7 बॉल पर सिर्फ 4 रन बनाकर अपना विकेट खो बैठे।

Advertisement

पृथ्वी शॉ का विकेट मुकेश कुमार ने झटका, जिनकी बॉल पर देवदत्त पडिक्कल ने स्लिप पर फील्डिंग करते हुए एक बवाल फ्लाइंग कैच पकड़कर अपनी टीम को सफलता दिलवाई। पडिक्कल का ये कैच मुंबई की इनिंग के तीसरी ही ओवर में देखने को मिला। पृथ्वी मैदान पर जमने की कोशिश कर रहे थे और अब तक एक चौका मारकर 4 रन बना चुके थे।

Advertisement

इसी बीच मुकेश ने पृथ्वी को फंसाने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डिलीवर की। यहां मुंबई का बल्लेबाज़ अपना फोक्स खो बैठा और उन्होंने एक सीधी बॉल पर खराब शॉट खेलते हुए अपने बैट का ऐज लगा दिया। पृथ्वी के बैट से टकराने के बाद ये गेंद सीधा दूसरी स्लिप की तरफ गई। यहां पडिक्कल तैनात थे।

उन्होंने गेंद को अपनी तरह आता देख बाईं और कूद लगाकर और डाइव करते हुए हवा में ही गेंद को पकड़ लिया। ये एक शानदार फ्लाइंग कैच था जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

टीमें:

Advertisement

मुंबई (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सरफराज खान, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, एम जुनेद खान, मोहित अवस्थी।

रेस्ट ऑफ इंडिया (प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, अभिमन्यु ईश्वरन, साईं सुदर्शन, ईशान किशन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, यश दयाल, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार