रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) बीते गुरुवार, 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 50 रन देते हुए सिर्फ 1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे ने भुवनेश्वर के ओवर में कूटे 22 रन

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती 3 ओवर में 1 विकेट चटकाकर सिर्फ 28 रन खर्चे थे, लेकिन इसके बाद जब वो RCB के लिए अपने कोटे का आखिरी ओवर करने आए तो ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे ने उनका बिल्कुल भी लिहाज नहीं किया।

दरअसल, ये RR की इनिंग का 18वां ओवर था जिसमें जुरेल और दुबे की जोड़ी ने मिलकर भुवनेश्वर कुमार को पूरे 22 रन जड़े। आपको बता दें कि यहां जुरेल का बल्ला खूब गरजा और उन्होंने सीनियर बॉलर भुवी की 4 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का और दो चौके जड़े। दूसरी तरफ से जब शुभम दुबे को स्ट्राइक मिली तब उन्होंने भी एक छक्का ठोक दिया और इस तरह इन दोनों ने मिलाकर भुवनेश्वर के ओवर से 22 रन बटोरे। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

गौरतलब है कि ध्रुव जुरेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 34 बॉल पर 47 रनों की पारी खेली, वहीं शुभम दुबे 7 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ बात करें अगर भुवनेश्वर कुमार की तो वो पूरे मैच के सबसे महंगे गेंदबाज़ साबित हुए। उनके अलावा संदीप शर्मा जो कि राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

RCB ने RR को 11 रनों से हराकर जीता मैच

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो बेंगलुरु के मैदान पर मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद RCB ने विराट कोहली (70) और देवदत्त पडिक्कल (50) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 205 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 194 रन ही जोड़ पाई औऱ आखिर में 11 रनों से ये मैच हार बैठी। ये भी जान लीजिए कि RR के लिए यशस्वी जायसवाल (49) और ध्रुव जुरेल (47) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं RCB के लिए जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार