महिला बिग बैश लीग 2024 (WBBL 2024) टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच बुधवार, 6 नवंबर को खेला जा रहा है जहां एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। दरअसल, इस मुकाबले के दौरान सिडनी सिक्सर्स की कप्तान एलिस पेरी रन आउट हो गईं थी, लेकिन जब ये हुआ तब किसी भी विपक्षी खिलाड़ी ने अपील नहीं की जिस वजह से वो बच गईं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। ये घटना सिडनी सिक्सर्स की इनिंग के आखिरी ओवर की तीसरी बॉल पर घटी। होबार्ट हरिकेंस के लिए ये ओवर हीथर ग्राहम कर रही थी। उनकी तीसरी बॉल पर मथिल्डा कारमाइकल ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ शॉट खेलकर एक रन चुराने के लिए दौड़ लगा दी थी।

Advertisement

एलिस पेरी ने भी अपनी साधी को भागता देख तेजी से दौड़ लगाई। इसी बीच फील्डर ने भी बॉल लपककर विकेटकीपर एंड की तरफ थ्रो फेंका। यहां एलिस पेरी समय से क्रीज तक नहीं पहुंच पाई और रन आउट हुईं। हालांकि इस दौरान फील्डिंग टीम की तरफ से किसी ने भी अपील नहीं की। विकेटकीपर ने भी बेल्स गिराने के बाद तुरंत बॉल गेंदबाज़ की तरफ फेंक दिया।

ये सब देखकर कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए और उन्होंने जब इस घटना का वीडियो दोबारा देखा तो ये साफ हो गया कि यहां एलिस पेरी रन आउट हो गईं थी। हालांकि यहां किसी ने अपील नहीं की थी जिस वजह से अंपायर ने बल्लेबाज़ को आउट करार नहीं दिया। ये एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना थी जिस वजह से अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले में एलिस पेरी के प्रदर्शन की तो उन्होंने अपनी टीम के लिए 62 बॉल पर 11 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए शानदार 86 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर सिडनी सिक्सर्स का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन तक पहुंचा। ऐसे में अब ये मुकाबला जीतने के लिए होबार्ट हरिकेंस की टीम को 20 ओवर में 156 रन बनाने होंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार