18 दिसंबर, पुणे (CRICKETNMORE)।  बंगाल और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी 2017-18 का पहला सेमीफाइनल मैच पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है। बंगाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए बंगाल की टीम ने 286 रन बनाए जिसके जबाव में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 3 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं।

Advertisement

दिल्ली की टीम के तरफ से 127 रन की पारी खेली तो वहीं कुणाल चंदेला ने 113 रन बनाए। आज जब गौतम गभीर ने शतकीय पारी खेली लेकिन जब गंभीर 101 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी वो विकेटकीपर के द्वारा विकेट के पीछे कैच लपके गए थे लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया था। 

बार - बार रिप्ले देखे जाने के बाद यह बात निश्चित हो गई कि गंभीर आउट थे लेकिन उन्हेंं अंपायर के संदेह का लाभ मिला। आपको बता दें कि गेंदबाज बार - बार गंभीर की तरफ आशा की नजर से देख रहा था कि वो खुद पवेलियन लौट जाए लेकिन गंभीर ने अंपायर के फैसले के साथ जाना उचित समझा।

देखें कैसे सीनियर गंभीर ने ऐसा कर खुद का किया अपमान, वीडियो फैन्स को चौंका सकता है►

Advertisement

GambhirNotOut from noenergydeb on Vimeo.

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार