Hayley Matthews Controversial Wicket Video: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का 22वां मुकाबला बीते बुधवार, 24 जून को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 186 रन डिफेंड करके वेस्टइंडीज को 38 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच कैरेबियाई कैप्टन हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) एक बेहद ही विवादित तरीके से आउट हुई जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना वेस्टइंडीज की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ लिन्सी स्मिथ करने आईं थी जिनकी चौथी ही गेंद पर हेली मैथ्यूज कट शॉट खेलने की कोशिश में चमका खा गई। ध्यान दें कि यहां जैसी ही विकेट के पीछे विकेटकीपर एमी जोन्स ने बॉल पकड़ा, उन्होंने जोरदार अपील कर दी। हालांकि अंपायर ने उनकी अपील को पूरी तरह नज़रअंदाज कर दिया।

Advertisement

ऐसे में एमी जोन्स ने कैप्टन चार्ली डीन से तुरंत DRS लेने को कहा जिसके बाद रिप्ले में बैट और बॉल के बीच गेप के बावजूद स्पाइक देखने को मिला। इस मौके पर थर्ड अंपायर ने तकनीक पर भरोसा दिखाया और हेली मैथ्यूज को आउट करार दे दिया। थर्ड अंपायर का ऐसा फैसला देख हेली मैथ्यूज सन्न रह गईं और उन्होंने बीच मैदान पर अंपायर से जमकर बहस की। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि हेली मैथ्यूज ने इंग्लैंड के सामने टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 17 गेंदों पर 14 रन बनाए और 4 ओवर गेंदबाज़ी करके 1 विकेट (32 रन देकर) झटका। उनके विवादित ढंग से आउट होने के कारण सोशल मीडिया पर फैंस काफी नाराज हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल: लॉर्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद इंग्लैंड ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। उनके लिए डैनी वैट (42 गेंदों पर 65 रन) और हीथर नाइट (26 गेंदों पर 43 रन) ने सबसे बड़ी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम के लिए चिनेल हेनली ने 170 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर नाबाद 51 रन ठोके, लेकिन उन्हें मैदान पर दूसरी तरफ से किसी भी बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला। यही वज़ह है वेस्टइंडीज अपने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 148 रन ही जोड़ पाई और ऐसे इंग्लैंड ने ये मुकाबला 38 रनों से जीता। इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार