भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विंडसर पार्क डोमिनिका में खेला गया था जिसे भारतीय टीम ने एक पारी और 141 रनों के अंतर से जीतकर अपने नाम किया। इस मुकाबले के दौरान भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन काफी ज्यादा एक्टिव नज़र आए। ईशान को पूरे मैच के दौरान विकेट के पीछे से कुछ ना कुछ हरकत करते देखा गया। इसी बीच अब ईशान से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को ट्रोल करते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, भारत-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के तीसरे दिन जब भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए महज एक विकेट की दरकार थी तब कैरेबियाई टीम के 11वें नंबर के खिलाड़ी जोमेल वारिकन मैदान पर टिक गए। वारिकन ने 18 गेंदों पर 3 चौके लगाकर 18 रन जोड़े। इसी बीच ईशान किशन ने जडेजा को यह बताया कि वारिकन हर गेंद पर आड़ा शॉट खेल रहे हैं।

Advertisement

यहां ईशान किशन की आवाज स्टंप माइक में कैद हुई। इस युवा विकेटकीपर बैटर ने अपने सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे से मस्ती करते हुए कहा कि 'अज्जू भाई, ये आपसे ज्यादा बॉल खेल गया।' यह सुनकर रहाणे एक बार को ईशान के इशारों को समझ नहीं पाए और हां? बोलते स्टंप माइक में उनकी आवाज कैद हुई। बता दें कि अजिंक्य रहाणे भारतीय इनिंग के दौरान महज 11 गेंदों खेलकर आउट हुए थे।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उनकी पूरी टीम महज 150 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके बाद भारतीय टीम ने जायसवाल (171) और रोहित शर्मा (103) की शतकीय पारी के दम पर 421/5 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित किया। इसके बाद एक बार फिर मेजबान टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी और सिर्फ 130 रन बनाकर पूरी तरह सिमट गई। भारत के लिए अश्विन ने पूरे मैच में कुल 12 विकेट झटके जिसके दम पर टीम ने एक पारी और 141 रन से मैच अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार