8 जनवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। अपने तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूलैंड्स मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 130 रनों पर समेट दी। इस तरह भारत को यह मैच जीतने के लिए 208 रनों का लक्ष्य मिला है।

Advertisement

अब्राहम डिविलियर्स के रूप में साउथ अफ्रीका का आखिरी विकेट गिरा। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने एबी डीविलियर्स को दोनों पारियों में आउट किया। इसके अलावा बुमराह एबी डीविलियर्स के रूप में अपना डेब्यू विकेट भी लेने में सफल रहे हैं। 

पिछले दस साल में एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में एक ही गेंदबाज के द्वारा एबी डीविलियर्स पांचवी दफा आउट हुए हैं। इसे पहले अमित मिश्रा, मोहाली, 2015
मिचेल जॉनसन, सेंचुरियन, 2014, सिडल, एडिलेड, 2012, स्टुअर्ट ब्रॉड, लीड्स 2012 में एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में एक ही गेंदबाज के द्वारा आउट हुए हैं।

यहां देखिए कैसे एबी डीविलियर्स को बुमराह को किया आउट

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार