रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में एक बार फिर जोस बटलर शो देखने को मिला है। आरसीबी के 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर ने तूफानी अंदाज में शुरुआत की जिसके दौरान बैंगलोर के गेंदबाज़  संघर्ष करते नज़र आए। इसी बीच जोस बटलर ने शाहबाज़ अहमद के खिलाफ भी खुब रन बटोरे।

Advertisement

ये घटना राजस्थान रॉयल्स की पारी के 5वें ओवर की है। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल दोनों ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर रहे थे। ऐसे में जोस बटलर ने शाहबाज़ अहमद के ओवर में भी एक के बाद एक बड़े शॉट्स लगाए और ज्यादा से ज्यादा रन बटोरे। शाहबाज़ पावरप्ले का पांचवां ओवर करने आए थे जिसमें उन्होंने पूरे 19 रन लूटा दिए।

Advertisement

बटलर ने शाहबाज़ की तीसरी गेंद से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने स्ट्राइक पर आते ही शाहबाज़ की लेंथ बॉल पर लॉग ऑन की तरफ 91 मीटर का छक्का लगाया। जिसके बाद अगली ही गेंद पर बटलर ने साइटस्क्रीन पर ओवर का दूसरा छक्का जड़ा। शाहबाज़ दो छक्के लूटाने के बाद प्रेशर में आ चुके थे ऐसे में उन्होंने स्लोअर बॉल का इस्तेमाल करके बचना चाहा लेकिन एक बार फिर बटलर ने मिड ऑन की तरफ पुल शॉट खेलकर चौका बटोर लिया।

बता दें कि इस मैच में जोस बटलर ने एक बार फिर शतकीय पारी खेली और 60 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्के लगाते हुए पूरे 106 रन बनाए। बटलर की पारी के दम पर राजस्थान ने एलिमिनेटर मैच पूरे 7 विकेट से जीता और फाइनल में गुजरात के साथ अपना टिकट पक्का कर लिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार