Josh Hazelwood Video: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल (ICC WTC 2025 Final) में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 ओवर गेंदबाज़ी की और सिर्फ 10 रन देते हुए एक विकेट चटकाया। गौरलतब है कि जोश ने साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) का विकेट झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

ICC ने खुद ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है जिसमें जोश ऑस्ट्रेलिया के लिए इनिंग का 21वां ओवर करते हुए उन्हें अपनी रफ्तार से हैरान करके बोल्ड करते दिखे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जोश ओवर का दूसरा बॉल एक गज़ब की इनस्विंग डिलीवरी डालते हैं जो कि स्टब्स के डिफेंस को भेदते हुए सीधा ऑफ और मिडिल स्टंप्स के बीच जा टकराती है। इसके बाद होना क्या था, स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स हवा में उड़ जाते हैं और बैटर आउट हो जाता है। इस तरह आउट होने के बाद स्टब्स का रिएक्शन देखने लायक होता है जिसे आप भी नीचे वीडियो में देख सकते हो।

Advertisement

बता दें कि साउथ अफ्रीका का ये यंग बैटर जो कि टीम के लिए कमाल की पारी खेल सकता था वो जोश के सामने घुटने टेकते हुए अपनी टीम की पहली इनिंग में 13 बॉल पर सिर्फ 2 रन करके आउट हुआ।

बात करें अगर इस मुकाबले के पहले दिन के खेल की तो साउथ अफ्रीका के कैप्टन टेम्बा बावुमा ने WTC Final में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली इनिंग में 56.4 ओवर का सामना कर 212 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पहले दिन के अंत तक 22 ओवर खेलकर 4 विकेट खोते हुए 43 रन बनाए।

ऐसी है दोनों टीमें:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार