15 दिसंबर। कप्तान विराट कोहली और भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने यहां पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया के सामने भारत को संभालने की भरपूर कोशिश की लेकिन 82 रन के योग पर पुजारा आउट होकर पवेलियन पहुंच गए। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

पुजारा ने 24 रन की पारी खेली और कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट लिए 74 रन की पार्टनरशिप कर भारत को काफी हद तक शुरूआती मुश्किल हालात से बाहर निकालने में सफल रहे।

Advertisement

भारत ने दिन के पहले सत्र में आस्ट्रेलिया को 326 रनों पर पवेलियन भेज दिया था। पहले सत्र में हालांकि मेजबान टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई थी और मिशेल स्टार्क ने मुरली विजय को पवेलियन भेज दिया था। इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई थी। पहले सत्र में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर छह रन था। देखें पूरा स्कोरकार्ड

दूसरे सत्र की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी नहीं रही। जोश हेजलवुड ने लोकेश राहुल (2) को आठ के कुल स्कोर पर आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया।

जोश हेजलवुड ने जैसे ही केएल राहुल को अपनी घातक यॉर्कर पर बोल्ड आउट किया तो बल्लेबाज केएल राहुल को पवेलियन जाने के लिए इशारे भी किए। देखें पूरा स्कोरकार्ड

जश्न मनानें के क्रम में जोश हेजलवुड काफी आक्रमक दिखाई दे रहे हैं। देखिए वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार