Katie George Catch Video: द हंड्रेड विमेंस 2026 (The Hundred Women's 2026) का 28वां मुकाबला बीते रविवार, 09 अगस्त को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला गया था जहां लंदन स्पिरिट (London Spirit Women) ने 140 रन डिफेंड करके बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix Women) को 32 रनों से मात दी। इसी बीच लंदन स्पिरिट की खिलाड़ी केटी जॉर्ज (Katie George) ने बाउंड्री पर एलिस पेरी (Ellyse Perry) का बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह वायरल हो रहा है।

Advertisement

केटी जॉर्ज का ये कैच बर्मिंघम फीनिक्स की पारी की 32वीं गेंद पर देखने को मिला। लंदन स्पिरिट के लिए ये बॉल चार्ली डीन ने फेंका था जिस पर एलिस पेरी ने छक्का जड़ने के इरादे से डीप मिड विकेट की तरफ हवाई शॉट खेला।

एलिस पेरी ने बॉल को अपने बैट से मिडिल किया और उनका शॉट देखकर एक बार सभी को लगा कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे। हालांकि तभी केटी जॉर्ज, जो कि डीप मिडविकेट की बाउंड्री पर फील्डिंग कर रही थी, ने करिश्मे को अंदाज दिया और अपना बैलेंस बनाकर बेहद ही शानदार कैच पकड़ा।

तो ऐसे केटी जॉर्ज ने एलिस पेरी का दिल तोड़ा और जहां उन्हें छह रन मिल सकते थे, उन्हें अपना विकेट खोकर पवेलियन लौटना पड़ा। वो 15 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुई। The Hundred ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: लॉर्ड्स के मैदान पर बर्मिंघम फीनिक्स ने टॉस जीतकर लंदन स्पिरिट को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 140 रन बनाए। उनके लिए मारिजाने कैप ने 28 गेंदों पर नाबाद 57 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए एम्मा लैम्ब ने 26 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली और डाविना पेरिन ने 23 गेंदों पर 25 रन बनाए। हालांकि टीम को कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाया। यही वज़ह है बर्मिंघम फीनिक्स ने अपनी पारी में 8 विकेट खोकर 108 रन ही जोड़े और लंदन स्पिरिट ने 32 रनों से मुकाबला जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार