भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 4th Test) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 (BGT 2024-25) का चौथा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां रविवार, 29 दिसंबर को मुकाबले के चौथे दिन लास्ट ओवर ड्रामा देखने को मिला। यहां केएल राहुल (KL Rahul) ने स्लिप पर पैरों से नाथन लियोन (Nathan Lyon) का कैच पकड़ा था, लेकिन इसके बावजूद ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ आउट होने से बच गया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग के 82वें ओवर में घटी। टीम इंडिया के लिए ये ओवर जसप्रीत बुमराह कर रहे थे। उन्होंने चौथी बॉल पर नाथन लियोन को अपनी पेस से फंसा लिया था जिसके बाद ये बॉल लियोन के बैट का किनारा लेकर सीधा थर्ड स्लिप की तरफ चली गई।

Advertisement

ये बॉल काफी तेज ट्रेवल कर रहा था जिस वजह से वो केएल राहुल के हाथों से छूट गया। हालांकि यहां राहुल ने कमाल कर दिया और हाथ से गेंद छटकने के बाद उसे जमीन पर गिरने से रोकने के लिए पैरों से ही पकड़ लिया। ये कमाल का दृश्य था और टीम इंडिया भी खुशी से झूम उठी। लेकिन ये खुशी सिर्फ पल भर की थी, क्योंकि अंपायर ने कुछ ही देर बाद बुमराह की गेंद को एक नो बॉल डिक्लेयर कर दिया।

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बुमराह ने ज्यादा जोर लगाने के चक्कर में लाइन के बाहर पैर रखते हुए बॉल फेंक दिया था जिसका नाथन लियोन का फायदा मिल गया और वो बच गए।

गौरतलब है कि नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर-10 पर बैटिंग करते हुए दूसरी इनिंग में 54 बॉल पर 5 चौके की मदद से नाबाद 41 रन बना चुके हैं। यही वजह है ऑस्ट्रेलिया अब तक दूसरी इनिंग में ऑल आउट नहीं हुई है और वो 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना चुके हैं। मेजबानों ने टीम इंडिया पर कुल 333 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। ये भी जान लीजिए कि पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने 474 रन और दूसरी इनिंग में 369 रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार