Krunal Pandya And Nicholas Pooran Fight Video: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कैप्टेंसी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम ने बीते गुरुवार, 07 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 50वें मुकाबले में 209 रन डिफेंड करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 9 रनों से हार का स्वाद चखाया। गौरतलब है कि इसी बीच मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना भी घटी जब निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) आपस में भिड़ते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। यहां क्रुणाल पांड्या अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे जिसकी तीसरी गेंद पर उन्होंने निकोलस पूरन को एक घातक बाउंसर डालकर सरप्राइज किया। ध्यान दें कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने निकोलस पूरन को अगली ही गेंद पर एक बार फिर बाउंसर मारा।

Advertisement

हालांकि इस बार निकोलस पूरन पहले से तैयार थे और उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर एक रन ले लिया। यहां पर जब वो नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ पहुंचे तब उनका गुस्सा देखने को मिला और उन्होंने क्रुणाल पांड्या के बेहद करीब जाकर उनसे कुछ कहा। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ी आक्रमक दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले में इन दोनों के प्रदर्शन की तो निकोलस पूरन ने लखनऊ के लिए नंबर-3 पर बैटिंग की और 23 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्का ठोककर 38 रन बनाए। दूसरी तरफ क्रुणाल पांड्या ने अपने 4 ओवर में 31 रन देकर LSG का एक विकेट लिया। उन्हें RCB के लिए बैटिंग करने का भी मौका मिला और उन्होंने नंबर-7 पर खेलते हुए 16 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 28 रनों की पारी खेली।

ऐसा रहा मैच का हाल: इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। टीम के लिए मिचेल मार्श ने 56 गेंदों पर शानदार 111 रनों की शतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने 61 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी। इसी के साथ LSG ने यह मुकाबला 9 रनों से अपने नाम कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार