आईपीएल 2022 का 42वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ की टीम ने पंजाब के सामने जीत दर्ज करने के लिए 154 रनों का टारगेट सेट किया है। लखनऊ की पारी के दौरान बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा पिच पर काफी सुस्ती से दौड़ लगाते नज़र आए जो कि उनकी टीम को काफी भारी पड़ गया। इस मैच में दीपक ने रन आउट के तौर पर अपना विकेट गंवाया जिसके बाद क्रुणाल पांड्या काफी निराश नज़र आए।

Advertisement

क्रिकेट के मैदान पर सुस्ती की कोई भी जगह नहीं है। जब-जब क्रिकेट के खेल में खिलाड़ियों ने सुस्ती दिखाई है तब-तब बल्लेबाज़ और पूरी टीम को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसा ही पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान भी देखने को मिला। दरअसल लखनऊ की पारी के दौरान अंतिम ओवरों में जहां टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी उस दौरान सेट बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा ने सुस्ती दिखाने की गलती कर दी जिसका पंजाब किंग्स ने पूरा-पूरा फायदा उठाया। दीपक हुड्डा को जॉनी बेयरस्टो ने रन आउट किया जिसके बाद दीपक का विकेट देख क्रुणाल पांड्या काफी चिढ़े नज़र आए, उनके रिएक्शन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे मैदान पर एक बार फिर क्रुणाल दीपक पर आग बबूला हो सकते हैं।

Advertisement

ये घटना लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 14वें ओवर की है। अर्शदीप के ओवर की तीसरी बॉल पर क्रुणाल पांड्या ने पुल शॉट खेला था, जिसके बाद दो रन लेने की कोशिश में बल्लेबाज़ों ने पिच पर दौड़ लगाई। लेकिन इस दौरान दीपक हुड्डा धीमी-धीमी गति से दौड़ते नज़र आए और जॉनी बेयरस्टो ने मौका देखते हुए अपने कंधे का जोर दिखा दिया। बेयरस्टो ने तेज तर्रार थ्रो करते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर दीपक हुड्डा को आउट किया।

बता दें कि दीपक हुड्डा ने अपनी पारी के दौरान 28 बॉल पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली। लेकिन जिस समय वह आउट हुए उस समय टीम को अपना गेयर चेंज करने की जरूरत थी ऐसे में सेट बल्लेबाज़ का रन आउट होना टीम के लिए बड़े झटके से कम नहीं था। यही कारण था जिस वज़ह से क्रुणाल दीपक से निराश दिखे हालांकि इस बार उन्होंने दीपक हुड्डा पर अपना गुस्सा शो नहीं किया लेकिन उनके हाव भाव को देखकर निराशा साफ झलक रही थी। दीपक हुड्डा के आउट होने के बाद लखनऊ ने गुच्छे में अपने विकेट गंवाए जिसके बाद लखनऊ 20 ओवरों में 153 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स को मैच जीतने के लिए 154 रन बनाने होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार