Manav Suthar 98.85 kmph Ball Video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (SL vs IND 2nd Test) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जहां खेल के दूसरे दिन सोमवार, 24 अगस्त को भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज़ मानव सुथार (Manav Suthar) ने एक तेज यॉर्कर डालकर प्रभात जयसूर्या (Prabath Jayasuriya) को LBW आउट किया। उनका ये बॉल भारत-श्रीलंका की मौजूदा टेस्ट सीरीज में किसी स्पिनर द्वारा फेंका गया सबसे तेज बॉल है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

मानव सुथार का ये बॉल श्रीलंका की पहली पारी के तीसरे ओवर में देखने को मिला। ये दूसरे दिन के खेल का आखिरी ओवर था जिसकी आखिरी गेंद सुथार ने 98.85 kmph की रफ्तार से डिलीवर की। उन्होंने ये बॉल एक दम यॉर्कर लेंथ पर फेंका था जिसका सामना करते हुए प्रभात पूरी तरह चकमा खा गए और वो गेंद उनके पैड पर लगी।

इसके बाद होना क्या था, टीम इंडिया ने LBW के लिए जोरदार अपील की और अंपायर ने भी आउट का इशारा करते हुए अपनी उंगली खड़ी कर दी। गौर करें यहां प्रभात जयसूर्या ने अंपायर के फैसले को चैलैंज किया जिसके बाद थर्ड अंपायर ने घटना की जांच करके बताया कि बल्लेबाज़ आउट है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

एक बार फिर बता दें कि प्रभात जयसूर्या (07 गेंदों पर 02 रन) को आउट करने वाली गेंद 98.85 किमी/घंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी, जो इस सीरीज में किसी स्पिनर द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद है। अब तक सीरीज में कुल 1958 गेंदें (326.2 ओवर) फेंकी जा चुकी हैं। इसी ओवर की तीसरी गेंद (पहली LBW अपील वाली गेंद) 98.17 किमी/घंटे की रफ्तार से फेंकी गई, जो इस लिस्ट में तीसरी सबसे तेज गेंद है।

मैच का हाल: भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन किया और 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। इतना ही नहीं, दूसरे दिन के खेल के अंत तक उन्होंने श्रीलंका को 8 रन के स्कोर तक 2 बड़े झटके भी दिए। टीम इंडिया ने गेंदबाज़ों ने सिर्फ 3 ओवर में ये सफलता हासिल की। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि फिलहाल टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट में आगे दिख रही है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार